पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ साल पहले सर्राफा में हुई चोरी का खुलासा

डेढ़ साल पहले सर्राफा में हुई चोरी का खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द्वारकाधीश मंदिर में हाथ साफ करने वाले आरोपी ही थे जिम्मेदार

कार्यालयसंवाददाता|गुना

डेढ़साल पहले सर्राफा बाजार में हुई 10 लाख की चोरी के आरोपियों काे पुलिस ने पकड़ने का दावा किया है। हालांकि इन लोगों से डेढ़ लाख रुपए के आसपास की बरामदगी ही हो पाई है। पुलिस का कहना है कि इन्हीं आरोपियों ने 9 सितंबर को द्वारकाधीश मंदिर में भी चोरी की थी।

गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम सौरभ सिकरवार और धर्मेंद्र सिंह सिकरवार हैं, जो बलवंत नगर में रहते हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक बाजार में कुछ जेवरात बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद उन पर नजर रखी जाने लगी। क्राइम ब्रांच ने मौका पाकर इन आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी ली गइ्र तो उनके पास से चांदी के कड़े, दो कान फूल, सोने का तिलक, चांदी के पत्थर और चांदी के नेत्र पाए गए।

आरोपियोंने कबूल किया

पुलिसका कहना है कि इन जेवरों के संबंध में पूछे जाने पर आरोपियों ने यह स्वीकार कर लिया कि उन्होंने यह द्वारकाधीश मंदिर से चुराया था। जब उनसे शेष जेवरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह अशोकनगर जिले के अचलगढ़ में रहने वाले उनके रिश्तेदार सुरेंद्र परिहार के पास रखे हैं। पुलिस ने उक्त जेवर भी बरामद कर लिए।

सर्राफामें चोरी की बात मानी

पुलिसका यह भी कहना है कि दोनों आरोपियों ने डेढ़ साल पहले सर्राफा बाजार में की गई चोरी में अपना हाथ होना भी कबूल कर लिया। हालांकि उनके पास से पूरे जेवर बरामद नहीं हो पाए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तीन मोटर साइकल भी जब्त की गई हैं। सीएसपी लवली सोनी ने बताया कि एसपी पीएस विष्ट ने कोतवाली प्रभारी, क्राइम ब्रांच, साइबर सेल की सराहना की है।

आरोपियों के पास से जब्त किए गए जेवर दिखाते हुए सीएसपी, एफएसएल अिधकारी एवं िसटी कोतवाली प्रभारी।