- Hindi News
- नया ट्रांसफार्मर रखने से टल गया बिजली संकट
नया ट्रांसफार्मर रखने से टल गया बिजली संकट
बुधवारदोपहर पौने 3 बजे से गुल हुई बिजली रात 8 बजे आई। इसे शहरवासियों की अच्छी किस्मत ही कहें कि एक दिन पहले ही 8 एमवी क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर पावर हाउस में शिफ्ट किया गया था। अगर मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर शिफ्ट नहीं होता तो बुधवार को रात भर आधे शहर की बिजली बंद रहती।
शहर में बुधवार की शाम को गड़बड़ाई विद्युत व्यवस्था के बारे में जानकारी देते कंपनी के सिटी इंचार्ज नवीन यादव ने बताया कि 8 एमबी पुराने 5 ट्रांसफार्मर को चालू किया गया तब कही जाकर 6 घंटे बाद बिजली चालू हो सकी। श्री यादव ने बताया कि अगर मंगलवार के दिन नए ट्रांसफार्मर को चालू नहीं किया गया होता तो बुधवार को पूरी रात शहर की आधे से अधिक आबादी को अंधेरे में रहना पड़ता।
ग्वालियरसे आए कंपनी के अधिकारी: अचानकपावर ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी की जानकारी लगने पर गुरुवार को बिजली कंपनी के कई आलाधिकारियों ने आकर ट्रांसफार्मर का परीक्षण किया। जानकारी के अनुसार ग्वालियर एसई देवले जी, डीई एसटीएम गुना अनूप सक्सेना, एई एसटीएम राहुल ठाकुर, अशोकनगर डीई एके अष्ठाना सहित कई तकनीकी विशेषज्ञों ने निरीक्षण किया। लेकिन ट्रांसफार्मर में आए फॉल्ट नहीं मिलने पर उसको अब गुना ले जाया गया है।
लोड बढ़ने पर लगाया अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर
शहरमें अभी तक 13 एम्पियर के दो ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई होती थी। इसमें एक 8 और दूसरा 5 एम्पियर क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा था। लेकिन लोड अधिक बढ़ने के कारण 16 एम्पियर क्षमता बढ़ाने के लिए मंगलवार को ही एक नया 8 एमबी क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर रखा गया। बुधवार को दोपहर के समय पुराने ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी गई। इसके चलते शहर की विद्युत व्यवस्था लडख़ड़ा गई। युद्ध स्तर पर गुना और अशोकनगर के तकनीकी विशेषज्ञों की उपस्थिति में रात को 8 बजे फिर से पुराना ट्रांसफार्मर चालू कर बिजली सप्लाई की गई।
बुधवार रात तकनीकी खराबी के दौरान विद्युत उपकरणों को देखते हुए अधिकारी।