- Hindi News
- ऑपरेटर और लाइनमैन की लापरवाही से लगा करंट : डीई
ऑपरेटर और लाइनमैन की लापरवाही से लगा करंट : डीई
जांच के बाद ही हो पाएगा मामला पूरी तरह से स्पष्ट, गुना से मंगाएंगे सप्लाई रिपोर्ट
निजसंवाददाता|मुंगावली
करंटलगने से गंभीर घायल हुए लाइनमैन के मामले में अधिकारियों ने पीड़ित की भी गलती बताई है। हालांकि मामला अभी जांच में है और जांच पूरी होने पर ही कुछ कार्रवाई की जा सकेगी।
मंगलवार को बिजली लाईन पर कनेक्शन बदल रहा लाइनमैन निसारउद्दीन करंट लगने से गंभीर घायल हो गया। जिसका भोपाल में इलाज चल रहा है। डीई नितिन डोंगरे का कहना है कि प्रथमदृष्टया तो सामने यह आया है कि निसार बिना दस्ताने पहने लाईन पर चढ़ा और तार को छूने से पहले यह भी टेस्ट नहीं किया कि बिजली चालू है या बंद। वहीं लिखित के बजाय फोन पर बिजली बंद करने का परमिट मांगा गया। वहीं की इसलिए गलती है कि जब फोन पर सूचना मिल गई थी, तो उसने किसी अधिकारी को क्यों नहीं बताया या बिजली सप्लाई बंद क्यों नहीं की। और जब सप्लाई बंद नहीं की, तो लाइनमैन से मना क्यों नहीं किया। हालांकि डीई का कहना है कि ऑपरेटर बुधवार को ऑफिस में अनुपस्थित रहा, इस वजह से उससे बात नहीं कर पाए।
लाइनमें हुआ कन्फ्यूजन: सूत्रोंकी मानें तो घटना का कारण लाईन में कन्फ्यूजन है। क्योंकि नगरीय क्षेत्र की बिजली ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ दी गई। जिसे उपभोक्ता की शिकायत पर लाइनमैन फिर से नगरीय क्षेत्र से बिजली चालू करने के लिए गया था।