पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डायवर्ट हुआ ट्रैफिक : बड़ा हादसा हो सकता है मंदिर गली में

डायवर्ट हुआ ट्रैफिक : बड़ा हादसा हो सकता है मंदिर गली में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकतरफ गर्म तेल से भरी कड़ाही तो दूसरी ओर खुली नाली और इनके बीच महज 10 फुट चौड़ी सड़क से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजर रहे हैं। यह हालत है मंदिर वाली गली की, जहां से वर्तमान मेें लक्ष्मीगंज की ओर जाने वाला तमाम ट्रैफिक गुजर रहा है।

कारण यह है कि जयस्तंभ चौराहे से लक्ष्मीगंज की ओर जाने वाली सड़क पर नाले का निर्माण किया जा रहा है। इसलिए यह रास्ता कम से कम 10 दिन और बंद रहेगा। मजबूरी में पूरा ट्रैिफक बेहद संकरी मंदिर वाली गली से गुजर रहा है। यहां अवैध रूप से कब्जा जमाए होटल संचालक द्वारा सड़क के किनारे ही भट्‌टी रखकर सामान पकाया जाता है। गर्म तेल से भरी कड़ाही के बिल्कुल पास से वाहन गुजरते हैं। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। चंद कदम की दूरी पर यातायात पुलिस की चौकी है, लेकिन गली में कब्जा जमाए दुकानदारों पर उनकी नजर नहीं जा रही।

सड़क पर किया गड्‌ढा शिकायतों पर सुनवाई नहीं

गलीमें लक्ष्मीगंज की ओर जाने वाले एक मोड पर बड़ा सा गड्‌ढा भी बना हुआ है। पूर्व पार्षद राहुल जैन ने बताया कि इसकी शिकायत वे कई बार नपा से कर चुके हैं, लेकिन उसे बंद नहीं किया जा रहा है। जरा सी असावधानी से इस जगह पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। आरोप है कि एक दुकानदार ने इसे जानबूझकर बनाया है, जिससे वह सड़क तक अपना काम फैला सके। गड्‌डे की वजह से ट्रैफिक से भी उसका अवैध कब्जा बचा रहता है।

गुना| गलीमें अवैध दुकानदारों ने सड़क तक कब्जा कर रखा है। जबकि वर्तमान में लक्ष्मीगंज की ओर जाने वाला पूरा ट्रैफिक यही से गुजर रहा है। पास ही यातायात चौकी है, लेकिन यह अव्यवस्था पुलिस को दिखाई नहीं दे रही।