- Hindi News
- मिशन : शहरी क्षेत्रों में चलेगी स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला
मिशन : शहरी क्षेत्रों में चलेगी स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला
मिशन : शहरी क्षेत्रों में चलेगी स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला
कार्यालयसंवाददाता|गुना
राष्ट्रीयशहरी मिशन के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 16 सितंबर से हो रही है। पहला शिविर बूढ़े बालाजी झुग्गी झोपड़ी में लगेगा। सिविल सर्जन वायएस रघुवंशी ने बताया कि अगले दिन 17 सितंबर को शिवाजी नगर, 19 सितंबर को हड्डी मील, 21 सितंबर को नानाखेड़ी और गोपालपुरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी श्रृंखला में 23 सितंबर को श्रीराम कालोनी, 25 को बांसखेड़ी, 27 को बीजी रोड, 28 को महावीरपुरा एवं मथुरा नगर में शिविर लगेगा। शिविर के लिए डॉक्टर एवं अन्य सहयोगी स्टाफ की ड्यूटी तय की गई है। गौरतलब है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दाैरान ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की तर्ज पर शहरी स्वास्थ्य मिशन की शुरूआत की गई थी। इसके तहत शहरी इलाकों में आशा की तर्ज पर ऊषा कार्यकर्ता नियुक्त होंगी।