पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भुजरिया तालाब में डूबने से किशोर की मौत

भुजरिया तालाब में डूबने से किशोर की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुजरिया तालाब में डूबने से किशोर की मौत

कार्यालय संवाददाता|गुना

बीजीरोड स्थित भुजरिया तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर लखन घूमने के लिए तालाब के पास गया था। इसी दौरान सुबह 11 बजे वह तालाब में गिर पड़ा। लोगों को जैसे ही इसकी सूचना लगी तो वह बचाव के लिए दौड़े। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से किशोर का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस तालाब में पिछले दो साल के दौरान आधा दर्जन लोग डूब चुके हैं। दरअसल तालाब के गहरीकरण के दौरान इसे ठीक किनारे से ही कई फुट गहरा खोद दिया गया था। आमतौर पर तालाबों की गहराई क्रमश: आगे जाने पर बढ़ती जाती है। यही वजह है कि जरा सी असावधानी के चलते यहां बड़ा हादसा हो जाता है।