कल विश्वकर्मा जयंती मनाएगा कर्मचारी संघ
कल विश्वकर्मा जयंती मनाएगा कर्मचारी संघ
गुना| विश्वकर्माजयंती का कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 5 बजे राज्य कर्मचारी संघ कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर होगा। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख पूरनलाल बाथम मौजूद रहेंगे। इसमेंे भारतीय मजदूर संघ के समस्त अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
कृषकसम्मेलन कल : कृषकसम्मेलन दशहरा मैदान में 17 सितंबर को होगा। इसमें प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव मुख्य अतिथि होंगे। विधायकगण पन्नालाल शाक्य, ममता मीणा, महेंद्र सिंह सिसौदिया, जयवर्द्धन सिंह के भी मौजूद रहने की संभावना है। कार्यक्रम में किसानों को बीमा राशि का वितरण होगा।