पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतरिम राहत की दूसरी किस्त अगले माह

अंतरिम राहत की दूसरी किस्त अगले माह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरिम राहत की दूसरी किस्त अगले माह

गुना| अध्यापकोंको अंतरिम राहत की दूसरी किस्त अक्टूबर में मिलने वाले वेतन के साथ दी जाएगी। इससे उनके वेतन में 2 से तीन हजार तक का इजाफा होगा। अध्यक्ष नरेंद्र भार्गव मीडिया प्रभारी नरोत्तम यादव ने बताया कि हाल ही में संगठन की प्रांतीय बैठक भोपाल में हुई थी। इसकी अध्यक्षता विधायक प्रदेश अध्यक्ष मुरलीधर पाटीदार ने की। इस दौरान जानकारी दी गई कि अध्यापक संवर्ग को िशक्षक संवर्ग के समान वेतनमान देने के लिए 2013 में अंतरिम राहत देने की घोषणा हुई थी। इसका भुगतान चार किस्तों में चार साल के दौरान होगा। इसी की दूसरी किस्त अगले माह मिलेगी। प्रांतीय बैठक में अध्यापकों का शिक्षा विभाग में विलय समान काम समान वेतनमान संबंधी मांग को पुरजोर से उठाने की बात की गई। श्री पाटीदार ने कहा कि आगामी समय में ब्लॉक, जिला एवं संभाग स्तर पर सम्मेलन होगे। इसके बाद भोपाल में संगठन का प्रांतीय सम्मेलन बुलाया जाएगा। बैठक में ब्रजमोहन किरार, रमेश अिहरवार, दामोदर धाकड़, अशोक भार्गव, ओम प्रकाश शर्मा आदि भी शामिल हुए।