पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गवाह के साथ मारपीट एसपी से शिकायत

गवाह के साथ मारपीट एसपी से शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गवाह के साथ मारपीट एसपी से शिकायत

गुना| एकमहिला ने अपने गवाह के साथ मारपीट की शिकायत की है। सुभाष कालोनी निवासी नीलम बिंदल ने एसपी को शिकायत पत्र सौंपा है। इसमें कहा है कि बमोरी थाना क्षेत्र के सोनखरा निवासी रतन चंदेल एवं लल्लू चंदेल ने उसके गवाह राजाराम चंदेल एवं उसके परिवार के साथ मारपीट की है। महिला का कहना है कि आरोपी रतन एवं लल्लू ने उसे धमकाया था। इसकी शिकायत थाने में की थी। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस प्रकरण में राजाराम गवाह है। फरियादिया का कहना है कि आरोपी पूर्व में उसकी जमीन पर बटिया से काम करता था। उसे गलत हरकतों की वजह से हटा दिया था। इसी वजह से वह विवाद कर रहा है। बमोरी थाने में पदस्थ एसआई एसएस चौहान पर भी महिला ने आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि आरोपी की उक्त एसआई से मोबाइल पर बात होती है। उसने मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच कराने की मांग की।