पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फांसी पर लटका मिला युवक का शव

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्ट में पेशी के लिए आया था युवक, मां लगाए ऊमरी चौकी प्रभारी पर आरोप

ग्वालियरसे गुना पेशी पर आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतक की मां ने ऊमरी चौकी प्रभारी पर हत्या का आरोप लगाया है। कैंट थाना क्षेत्र के गोकुल सिंह चक स्थित एक मकान में 19 वर्षीय दुष्यंत पुत्र मानसिंह परिहार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस रविवार रात करीब 10 बजे युवक को जिला अस्पताल लेकर आई थी। मृतक की मां अंजली परिहार का कहना है कि पुलिस ने इस घटना की सूचना हमे नहीं दी। मेरी गैर मौजूदगी में शव का पीएम करा दिया गया। महिला का कहना है कि मेरे पुत्र की हत्या की गई है। इस मामले में ऊमरी चौकी प्रभारी विजय चौहान पर संदेह व्यक्त किया है। पूरे मामले की जांच निष्पक्ष कराने की मांग की।

अस्पताल में विलाप करती हुई मृतक की मां। उसका आरोप है कि एक पुलिसकर्मी के इशारे पर उसके बेटे की हत्या की गई।

सरेआम हुई थी हत्या

ऊमरीचौकी प्रभारी विजय सिंह चौहान के पुत्र वरुण चौहान की वर्ष 2011 में मृतक दुष्यंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। प्रेम प्रसंग के चलते यह पूरा घटनाक्रम हुआ था। यह घटना बूढ़े बालाजी में सरेआम अंजाम दी गई। आरोपियों ने दर्जनों लोगों की आंखों के सामने चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी थी। इसमें एक युवती का नाम भी सामने आया था। मृतक पर हत्या का मामला पुलिस ने दर्ज किया था। महिला का आरोप है कि मेरे पुत्र से बदला लेने के लिए चौकी प्रभारी ने वारदात को अंजाम दिया है। युवक का जिस जगह शव मिला है। वह वहां अक्सर आकर रुकता था। वहीं विजय चौहान का कहना है कि महिला बेबुनियाद आरोप लगा रही है।