पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थम नहीं रही ट्रेनों में लूटपाट

थम नहीं रही ट्रेनों में लूटपाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक रात में तीन जगह ताले चटकाए

यहां चोरों ने किया नाक में दम

13-14सितंबर की दरमियानी रात को रात करीब तीन बजे इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी जब रुठियाई से चली तब करीब आधा दर्जन बदमाश इसमें सवार हो गए। इनमें से दो स्लीपर कोच एस-1 में में थे। इस कोच में यात्रा कर रहे ग्वालियर निवासी सौरभ दुबे के मुताबिक इन बदमाशों ने उनका एक अन्य यात्री साधना गोसाइवाल का बैग उठाया। इससे उनकी नींद खुल गई और उन्होंने बदमाशों को ललकारा। इस बीच ट्रेन की चेन खींच दी गई। गाड़ी रुकते ही बदमाश भागे। सौरभ ने उनका पीछा करने की कोशिश की तो बदमाशों द्वारा पथराव शुरू कर दिया गया। इससे यात्री मजबूरी में अंदर ही छिपे रहने को मजबूर हो गए। बाद में पता चला कि आरोपियों द्वारा एक अन्य कोच में शिवपुरी निवासी एक महिला सोने की चेन भी लूटी गई।

भागेबदमाश

ट्रेनजैसे ही महूगढ़ा स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने वहां जीआरपी को वारदात की सूचना दी। बताया जाता है जीआरपी ने घेराबंदी की तो बदमाश बाइक से भागते हुए देखे गए। इनमें से एक की बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो वह उसे वहीं छोड़ गया और अन्य साथी की गाड़ी पीछे सवार होकर भाग खड़ा हुआ। यात्रियों ने घटना की रिपाेर्ट ग्वालियर जीआरपी को दर्ज कराई। सौरभ के बैग से लेपटॉप, नेट कनेक्टर अन्य सामान गायब हुआ। जबकि दूसरी महिला यात्री के बैग में क्रिकेट की किट के अलावा मार्कशीट, आधार कार्ड अन्य प्रमाणपत्र गायब हुए हैं।

म्याना से चुराई गई टवेरा बदरवास में पकड़ी

गुना|म्यानासे चुराई गई टवेरा को बदरवास में पकड़ा गया। अज्ञात आरोपी म्याना कस्बे से एक टवेरा को चुराकर ले जा रहे थे। उनकी इस हरकत को वाहन मालिक ने देख लिया और इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी को दी गई। एसपी पीएस विष्ट ने बताया कि रात करीब 2.30 बजे आरोपी एक अन्य कार में बैठकर आए। इसमें से कुछ लोग उतरे और टवेरा का लॉक तोड़कर उसे ले भागे। वाहन जैसे ही स्टार्ट हुआ तो फरियादी की नींद खुल गई। उसने तुरंत थाना प्रभारी वीपी चौहान को इसकी सूचना दी। आरोपी वाहन को शिवपुरी तरफ लेकर भागे थे। इधर बदरवास थाना प्रभारी एमके गौतम को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने बदरवास में नाके बंदी गई। आरोपी जब दोनों तरफ से घिर गए तो वह स्वयं की और चुराई गई कार को हाईवे पर छोड़कर जंगल के रास्ते से भाग निकले। पुलिस आरोपियों के पास से जब्त एक अन्य कार के आधार पर उनकी