धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
गुना| जीणमाता सेवा समिति द्वारा जीण माता का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव मनाया गया। शनिवार रात को एक होटल में माता का मंगल पाठ हुआ। इस मौके पर जीण माता का भव्य आलौकिक दरबार सजाया गया।
माता की प्रतिमा को गुलाबों के फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। मुंबई के श्याम नाथ शर्मा ने माता का मंगल पाठ किया। अग्रवाल समाज सहित विभिन्न समाज के श्रद्धालुजनों ने मां जीण माता के मंगल पाठ में बड़ी संख्या या में उपस्थित थे।
उसके बाद श्री शर्मा द्वारा मां जीण माता के भजनों की प्रस्तुति दी गई जिनका श्रद्धालुओं ने बड़ी उत्साह के साथ भाग लिया। रात करीब 12 बजे चुनरी महोत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर श्रद्धालुजनों द्वारा माता को चुनरी ओढ़ाई गई। रविवार की सुबह करीब 9 बजे पंडि़त की उपस्थिति में हवन का आयोजन किया गया। हवन के बाद महाप्रसादी का वितरण हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ली।