पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीईओ को बताईं शिक्षकों की समस्याएं

डीईओ को बताईं शिक्षकों की समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना|मप्र राज्यकर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से मिला। जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मीना के साथ प्रतिनिधि मंडल ने डीईओ अजय कटियार के सामने कई मांगें और समस्याएं रखी। इनमें 24 वर्षीय क्रमोन्नति, शिक्षक पदोन्नति सूची, अध्यापक संवर्ग पदोन्नति, नगरीय क्षेत्रों में अध्यापकों की पदोन्नति सूची आदि। डीईओ ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि प्रमोशन सूची से पहले युक्तियुक्तकरण सूची जारी की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सोनी, ब्लाक अध्यक्ष अनिल शर्मा, कुंभराज अध्यक्ष नवल सेन, चांचौड़ा सचिव मुकुट बिहारी प्रजापति, भगवत प्रसाद ओझा, वरुण कुशवाह शामिल थे। कुंभराज तहसील अध्यक्ष नवल किशोर सेन ने डीईओ को ज्ञापन सौंपकर वेतन संवितरण बनाए जाने की मांग की है।