पशु चिकित्सालय में प्रतियोगिता 18 को
कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज
चांचौड़ा|कांग्रेसका कार्यकर्ता सम्मेलन 16 सितंबर को बीनागंज में होगा। दोपहर ढाई बजे से झिर स्थित एक होटल में होने वाले सम्मेलन के राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह संबोधित करेंगे। सम्मेलन के दौरान नगरीय निकाय चुनाव के लिए रणनीति बनाने के साथ ही टिकट वितरण के संबंध में चर्चा होगी।
पशु चिकित्सालय में प्रतियोगिता 18 को
चांचौड़ा|गोपालयोजना के तहत सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय को पुरस्कृत किया जाएगा। पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन मीणा के अनुसार 18 से 20 सितंबर तक चांचौड़ा पशु चिकित्सालय में गोपाल योजना के तहत प्रतियोगिता होगी। इसमें सर्वाधिक दूध देने वाली गाय को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 10 हजार रुपए, दूसरा पुरस्कार 7 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। जिला स्तरीय स्पर्धा में पहला पुरस्कार 50 हजार, दूसरे पुरस्कार 25 हजार और तीसरा ईनाम 15 हजार रुपए नकद दिया जाएगा। जिला स्तरीय स्पर्धा गुना पशु चिकित्सालय में 24 से 26 सितंबर के बीच होगी।