पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिक महिलाओं के पहुंचने पर गुना से बुलाए सर्जन

अधिक महिलाओं के पहुंचने पर गुना से बुलाए सर्जन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में शुक्रवार को था नसबंदी शिविर का आयोजन

}लापरवाही से कई महिलाओं को वापस लौटना पड़ा

कार्यालयसंवाददाता|अशोकनगर

पिछलेशुक्रवार की तरह इस बार भी करीब एक सैकड़ा से अधिक महिलाएं परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत नसबंदी कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची। सुबह से पंजीयन के लिए कतार में खड़ी महिलाओं इस बार पंजीयन के लिए जद्दोजहद करते हुए दिखाई दीं। छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर कई महिलाएं कड़कड़ाती ठंड में सुबह 6 बजे से अस्पताल परिसर में बैठी अपने नंबर का इंतजार करती रहीं। जैसे जैसे महिलाओं की संख्या बढ़ने लगी तो दो बार से वापस लौट चुकी महिलाओं सहित उनके परिजनों के माथे पर चिंता देखी गई लेकिन बाद में अस्पताल प्रबंधन द्वारा गुना से एक और सर्जन को बुलाकर ऑपरेशन के लिए पहुंची सभी महिलाओं के ऑपरेशन करवा दिए गए।

लक्ष्य से संख्या में ऑपरेशन करवाने के लिए महिलाएं नसबंदी शिविर में पहुंची। लेकिन इस बार मुख्यालय पर जिला अस्पताल के सर्जन डा. डीके भार्गव के अलावा गुना से आए सर्जन डा. बीएल कुशवाह ने ऑपरेशन किए। इसके चलते शिविर में पहुंची सभी महिलाओं के ऑपरेशन हो गए। उल्लेखनीय है कि एक सर्जन सिर्फ 50 ऑपरेशन तक कर सकते हैं इसलिए जिले में सर्जन की कमी के कारण गुना से आए सर्जन ने उनका ऑपरेशन में सहयोग दिया।

मिसमैनेजमेंट है परेशानी का कारण: जिलेमें नसबंदी शिविरों में शिविर स्थल पर मिस मैनेजमेंट के कारण ही परिवार नियोजन के लिए आने वाली महिलाओं सहित उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रेरक द्वारा अपने हितग्राहियों के ऑपरेशन शीघ्र कराने की जल्दबाजी में पिछले शुक्रवार को भी कई महिलाओं को वापस लौटना पड़ा। सुबह से जिला अस्पताल में ऑपरेशन का इंतजार कर रहीं महिलाओं को इस बार कहीं जाकर ऑपरेशन हो सके।

शुरुआतसे ही रहे एक्टिव तो नहीं हो परेशानी: हरबार की तरह दिसम्बर माह के बाद स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन लक्ष्य पूर्ति के लिए लगातार शिविरों का आयोजन करता है। अगर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन अप्रैल माह से शुरू किया जाए तो इन महीनों में लक्ष्य प्राप्ति के लिए इस तरह की अव्यवस्थाएं नहीं हों। उल्लेखनीय है कि जिले भर में एक मात्र सर्जन के भरोसे परिवार नियोजन अभियान चल रहा है। वहीं शासन द्वारा एक दिन में एक सर्जन को मात्र 50 ऑपरेशन लिमिट