गुना। बिना अनुमति के शहर में रिलायंस कंपनी ने सड़क खोद डाली। यह काम कंपनी के अधिकारियों ने रात में करवाया। नगर पालिका अध्यक्ष को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो मौके पर अमले को भेज कर काम रुकवाया गया। वहीं इस मामले में कानून कार्रवाई की जा रही है। रिलायंस जियो इंफोकॉम कंपनी द्वारा शहर में फायबर केबल बिछाने का कार्य किया जाना है।
इसके लिए कंपनी ने नपा से अनुमति लिए बिना ही शहर की सड़कों को मशीन से खोदना शुरू कर दिया। यह काम पूरे गोपनीय तरीके से किया गया। कंपनी के अधिकारी शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बूढ़े बालाजी क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने यहां से खुदाई शुरू कर दी। श्मशान की पुलिया से जैन मंदिर कंपनी लाइन बिछाने का कार्य रही है। नपा अध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा को रात 1 बजे जानकारी मिलने कंपनी की इस हरकत की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत मौके पर नपा अमले को भेजकर कार्य रुकवाया। उन्होंने बताया पूर्व में कंपनी द्वारा केबल बिछाने के लिए अनुमति ली थी। लेकिन उनके द्वारा शर्तों के विरुद्ध कार्य किया जा रहा था।
कानूनन कार्रवाई होगी : नपाअध्यक्ष ने बताया कि कंपनी ने बिना अनुमति के सड़क खोदी है। इस वजह से अगली कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर सड़कों को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष के मुताबिक हाट रोड एवं एबी रोड पर केबलिंग के लिये नगर पालिका द्वारा व्यवस्था की गई है। कंपनी पाइप लाईन के लिए निर्धारित स्थान पर ही केबल डालेंगी।