गुना। शहर में अवैध कनेक्शनों का जाल फैला हुआ है। नपा ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पिछले 15 दिन में 50 से ज्यादा अवैध कनेक्शन पकड़े जा चुके हैं। जो नपा की अनुमति के बिना लगाए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा को शिकायत मिली थी कि शहर में अवैध कनेक्शन बड़ी संख्या में लगे हुए हैं। इस शिकायत के बाद एक टीम गठित की।
इसका कार्य हर मोहल्ले, गली, कालोनी में पहुंचकर कनेक्शनों की जांच करना है। टीम घरों पर पहुंचकर अवैध कनेक्शनों की जानकारी ले रही हैं। उनके पास जलकर की पुस्तिका मौजूद है या नहीं? इस बारे में भी पूछताछ की जा रही है। अध्यक्ष ने बताया कि अवैध कनेक्शन पकड़े जाने पर उसे वैध भी किया जा रहा है। इसके लिए वह शुल्क जमा कर कनेक्शन वैध करा सकते हैं। इसके बाद अगर गड़बड़ी पकड़ी गई तो सीधे पुलिस कार्रवाई की जाएगी।