गुना। नई रोस्टर प्रणाली के विरोध में 10 फरवरी को वकील न्यायिक कार्य से विरत रह सकते हैं। यह निर्णय जबलपुर स्टेट बार काउंसिल द्वारा लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर हाईकोर्ट बार द्वारा नई रोस्टर प्रणाली कुछ अन्य मुद्दों को लेकर चीफ जस्टिस की कोर्ट का बहिष्कार कर रही है। स्टेट बार काउंसिल ने इसका समर्थन करते हुए 10 फरवरी को काम बंद रखने का कॉल दिया है। इसी के समर्थन में जिला एसोसिएशन भी काम बंद रखेगी।
क्या है रोस्टर प्रणाली : पक्षकारों को जल्द सस्ता न्याय दिलाने के लिए नई रोस्टर प्रणाली अपनाई गई है। इसके मुताबिक पक्षकारों को केस की तारीख कंप्यूटर से एक नियत समय के अंतराल से दी जाती है। वहीं जिला कोर्ट में पांच साल पुराने केस की सुनवाई जल्द पूरी करने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं। बार कोर्ट की नई रोस्टर प्रणाली के विरोध में है।