गुना| शिक्षा विभाग के संविलियन, छठवें वेतनमान की सभी किस्तों का भुगतान एकमुश्त करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर आजाद अध्यापक संघ द्वारा रविवार से मुहिम आरंभ की जा रही है। इसके तहत 15 फरवरी तक प्रदेशभर में संगठन के सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि विधायकों से मांग की जाएगी कि वे बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उनकी मांगों को उठाएं।