अकेली महिला को बनाती थी निशाना
ट्रेनमें चोरी की वारदात करने वाली महिलाओं ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल लिया। उन्होंने बताया कि वह यात्रा करने वाली अकेली महिला को निशाना बनाती थी।
अगर महिला के साथ बच्चे हैं तो उनका काम और आसान हो जाता था। इन सभी महिलाओं को जेल भेज दिया है। जीआरपी प्रभारी रामपाल सिंह परिहार ने बताया कि 16 सितंबर को रेलवे प्लेट फार्म से सब इंस्पेक्टर आरके झरबड़े की प|ी को बैग चोरी करने वाली आरोपी कल्लू खान, जन्नत बानो, नगमा बानो, अनीसा बानो एवं जुबैदा को जेल भेजा गया है।
इन महिलाओं ने बताया कि वह बच्चे वाली महिलाओं का सामान चोरी करती थी। बच्चों की देखभाल की वजह से महिलाएं अपना सामान जमीन पर रख देती थीं। इसे वह चुरा लेती थी। वहीं मोबाइल चोरी करने के मामले में पकड़े गए सिरोंज निवासी रशीद खान एवं दानिश खान को भी जेल भेज दिया है।
इन्हेंएक दिन की रिमांड पर लिया
कोटा-दमोहट्रेन में चोरी की वारदात करने के आरोपी देवेंद्र शुक्ला को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने एक महिला का मंगलसूत्र झपटा था। वहीं एक अन्य मामले में पकड़े गए आरोपी सरवन लोधी को भी रिमांड पर लिया गया है। इन दोनों आरोपियों से जीआरपी पूछताछ करेगी। ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिल सके।