पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िवदाई की तैयारी में मानसून

िवदाई की तैयारी में मानसून

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानसूनकी विदाई अब करीब है। पिछले तीन िदन से बारिश की गतिविधियां लगभग खत्म हो चुकी हैं। वहीं गर्मी बढ़ रही है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 के करीब पहुंच गया, जो सितंबर माह में सबसे ज्यादा है।

आमतौर पर क्षेत्र में सितंबर माह के मध्य से मानसून की विदाई की तैयारी हो जाती है। इसका असर भी पिछले कुछ दिनों से दिखाई दे रहा है। तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है और बारिश लगभग थम गई है। शनिवार को इस माह में पहली बार तापमान 34 के करीब पहुंच गया। हालांकि रात में मौसम खुशगबार बना हुआ है। पारा 22-23 डिग्री के आसपास रहता है।

31 तक रहता है सीजन : सूखे जैसे हालात नहीं, पर सामान्य से कम बारिश

हालांकिमानसून सीजन 31 सितंबर तक माना जाता है, इसके बावजूद 80 फीसदी से ज्यादा बारिश अगस्त माह तक हो जाती है। इस साल अब तक बारिश का आंकड़ा 78 सेमी तक पहुंचा है। जबकि सामान्य रूप से क्षेत्र में मानसून सीजन के दौरान 100 सेमी तक बारिश हो जाती है। इस साल इसमें 22 सेमी से ज्यादा की कमी रह गई है। हालांकि जाड़ों में कई बार बारिश होने की वजह से सूखे जैसे हालात नहीं बन रहे हैं।