- Hindi News
- हरपाल की धमाकेदार पारी से जीता पीजी कॉलेज
हरपाल की धमाकेदार पारी से जीता पीजी कॉलेज
जिलास्तरीय महाविद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज ने मुंगावली को 37 रन से हरा दिया। विजयी टीम की ओर से हरपाल ने 86 रन की शानदार पारी खेली।
पीजी कॉलेज ग्राउंड पर शनिवार से शुरू हुए मुकाबलों में पीजी कॉलेज ने पहले बल्लेवाजी करते हुए 15 ओवरों में 167 रन का मुश्किल लक्ष्य मुंगावली के सामने रखा। पीजी कॉलेज के खेल अिधकारी अनिल बेलसरे ने बताया कि टीम की ओर से हरपाल ने 11 चौकों 4 छक्कों की मदद से 86 रनों का योगदान दिया। जवाब में मुंगावली की टीम 130 रन पर आउट हो गई। इससे पहले युवा कॉलेज और आईआईटीएस के बीच मुकाबला हुआ। पहले खेलते हुए आईआईटीएस की टीम ने 85 रन बनाए। आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में युवा टीम ने यह मैच जीत लिया। अंतिम मैच अशोकनगर के नेहरू कॉलेज और बीनागंज कॉलेज के बीच हुआ। इसमें अशोकनगर ने पहले खेलते हुए 96 रन बनाए। जवाब में बीनागंज की टीम ने 8 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। जिला स्तरीय टूर्नामेंट 23 सितंबर तक चलेगा। इसमें दोनों जिलों की 10 टीमें भाग ले रही हैं।
पीजी कॉलेज खेल स्टेडियम में पीजी कॉलेज वे मुंगावली के बीच खेले जा रहे मैच का दृश्य।