पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशेष संयोग से धन, ऐश्वर्य की वृद्धि कराएंगे नवरात्र

विशेष संयोग से धन, ऐश्वर्य की वृद्धि कराएंगे नवरात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गा महोत्सव| अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ पड़ने से बन रहा संयोग

पंडालों में सजेंगे माता के दरबार

नवरात्रके दौरान में कई स्थानों पर विभिन्न झांकी समितियों द्वारा मां अंबे के दरबार सजाए जाएंगे। झांकी समितियों द्वारा इसके लिए पांडाल और मंच बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। शहर में तकरीबन एक सैकड़ा समितियों द्वारा तमाम स्थानों पर झांकियां लगाई जाएगी। इनमें करीब डेढ़ से दो दर्जन बड़ी झांकियां भी शामिल है।

कार्यालय संवाददाता | गुना

25सितंबर से शुरू होने वाले अश्विन नवरात्र देवी भक्तों के लिए धन और ऐश्वर्य की वृद्धि प्राप्ति कराने वाले होंगे। ऐसा विशेष संयोग करीब दो दशक बाद बन रहा है।

पं. आचार्य दीपक भार्गव सांवलिया म्याना वालों के मुताबिक इस बार के नवरात्र में दुर्गा अष्टमी और नवमी तिथियां एक साथ पड़ रही है। इसमें मां भगवती की आराधना, उपासना और पूजन करने से धन, ऐश्वर्य और सुख की प्राप्ति होगी। घट स्थापना के लिए दोपहर 12 बजे के बाद बड़ा शुभ संयोग है। पं. आचार्य भार्गव के अनुसार इस बार के नवरात्र में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी दिन में ही किया जाना चाहिए, क्योंकि दिन में ही विसर्जन का भी खास संयोग बन रहा है।

मंदिरोंमें लगेंगे मेले

नवरात्रके दौरान जिले के प्राचीन देवी मंदिरों में मेले आयोजित किए जाएंगे। बजरंगगढ़ के नजदीक मां बीसभुजा देवी मंदिर और सिरसी के जंगलों में स्थित मां निहाल देवी के मंदिर में मेले भरेंगे। यहां बड़ी संख्या में माता के भक्त दर्शनों के लिए पहुंचेंगे।