पिता से थी रंजिश बच्चों पर की फायरिंग
पितासे रंजिश का बदला बच्चों पर फायर कर निकाला। जामनेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने खेल रहे बच्चों पर फायरिंग कर दी। इससे वह घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला।
जामनेर थाना क्षेत्र के धीरगढ़ में शनिवार रात विवाद हुआ। गजराज मीना का 10 वर्षीय पुत्र नीतेश अपने एक अन्य 11 वर्षीय दोस्त अभिषेक के साथ खेल रहा था। इसी दौरान धीरगढ़ निवासी रघुवीर सिंह मीना ने उन्हें खेलने से मना किया। बच्चे जब मस्ती करने से नहीं माने तो आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी। इससे दोनों बच्चे के छर्रे लगे। फायरिंग की घटना में घायल दोनों बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। थाना प्रभारी रमेश डाड़े बताया कि गजराज मीना एवं रघुवीर सिंह मीना में पूर्व रंजिश चल रही है। दोनों पक्ष में अक्सर झगड़े होते रहते हैं। इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने बच्चों को निशाना बनाया। पुलिस का कहना है आरोपी ने फायरिंग किस बंदूक से की। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही बंदूक जब्त की जाएगी।
गुना| गाेली लगने से घायल बच्चों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों बच्चों को पैर में गोली लगी है।