अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक दर्जन घायल
गुना| हाईवेपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात गुना से इंदौर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में सवार यात्री बस के नीचे दब गए। इस घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंच गई। लोगों की मदद से बस के नीचे दबे यात्रियों को निकाला गया। इधर राघौगढ़ एवं कुंभराज से भी एंबुलेंस 108 घटना स्थल पर पहुंची। बस में दबने से घायल हुए एक दर्जन यात्रियों को उपचार के लिए एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इस घटना में आरोन निवासी अमर सिंह एवं उनकी प|ी कुसुम, शिवपुरी निवासी मुकेश, गुना निवासी सुरेंद्र सहित कई लोग घायल हुए। कुछ लोगों को मामूली चोट आई थी। इस वजह से उनका मेडिकल नहीं किया गया। पुलिस ने बस जब्त कर ली। यात्रियों को दूसरी बस से उनके ठिकाने पर रवाना किया गया।