- Hindi News
- जन्नत हत्याकांड मामले में संदेही निशाने पर
जन्नत हत्याकांड मामले में संदेही निशाने पर
शहरके चांदशाह वली रोड पर रहने वाली एक महिला की हत्या मामले में पुलिस को संदेही की जानकारी हाथ लग गई है। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले से पर्दा उठ जाएगा। कोतवाली थाना क्षेत्र में चांदशाह बली रोड निवासी 40 वर्षीय जन्नत बी प|ी शमीम खान का शव 14 सितंबर को उसके घर में मिला था। अज्ञात आरोपी ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी थी और बाहर दरवाजे में ताला लगा दिया था। मृतिका के सिर पर चोट का निशान मिले थे। पुलिस को इस मामले में एक व्यक्ति पर शक हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं महिला के रिश्तेदारों और उसके करीबियों से भी पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई है। महिला अपने घर में अकेली रहती थी। 1 साल पहले उसे पति ने छोड़ दिया था। इस वजह से वह गेहूं बीनकर या पूड़ी बेल कर अपना गुजारा करती थी।
रिश्तेदारोंसे ली जानकारी
पुलिसने मृतिका के रिश्तेदारों से भी जानकारी प्राप्त की है। मृतिका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि जन्नत की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलिस उन लोगों से जानकारी जुटा रही है। जो जन्नत के संपर्क में रहते थे।