- Hindi News
- वार्षिकोत्सव में दी रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
वार्षिकोत्सव में दी रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
गुना|स्कूल केवार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। महूगढ़ा स्थित पुष्टि बाल विद्या निकेतन स्कूल में बुधवार को आयोजित हुए छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं और नशा मुक्ति के लिए नाटक के जरिए लोगों को प्रेरित किया। मुख्य वितति गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, विशिष्ट अतिथि सरपंच परमाल सिंह थे। अध्यक्षता स्कूल संचालक दयाराम लोधा ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।