- Hindi News
- बीनागंज केंद्र और जिला अस्पताल में परिवार कल्याण शिविर कल
बीनागंज केंद्र और जिला अस्पताल में परिवार कल्याण शिविर कल
गुना |स्वास्थ्य विभागद्वारा फरवरी में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत 35 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. डीके भार्गव ने बताया कि 14 फरवरी को जिला चिकित्सालय, बीनागंज, 16 को जिला चिकित्सालय राघौगढ़ और मधुसूदनगढ़, 18 को कुंभराज एवं फतेहगढ़, 19 को जिला चिकित्सालय और आरोन, 21 को जिला चिकित्सालय बीनागंज, 23 को जिला चिकित्सालय राघौगढ़ और मधुसूदनगढ़ में, 25 को कुंभराज और फतेहगढ़, 26 को जिला चिकित्सालय आरोन में शिविर लगेगा। 28 फरवरी को जिला चिकित्सालय और बीनागंज अस्पताल में महिला नसबंदी शिविरा लगेंगे। गुरुवार को आरोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला चिकित्सालय में शिविर आयोजित किए गए। वहीं इसके पहले बुधवार को कुंभराज और फतेहगढ़ अस्पताल में शिविर आयोजित किए गए थे।