शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
आरोन | क्षत्रियराजपूत समाज ने शोक सभा आयोजित कर गुना के शिव सिंह भदौरिया (भदावर) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा में उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभा में डॉ. राजीव कुशवाह, बृजेंद्र सिंह राजपूत, भूपेंद्र सिंह जादौन, जेएस परमार, भानू सोलंकी, राजू सेंगर, गणपत सिंह चौहान, जयवर्धन सिंह परमार सहित अन्य शामिल है।