पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ इंदौर में बेहोश मिला यात्री, जहरखुरानी की आशंका

चंडीगढ़-इंदौर में बेहोश मिला यात्री, जहरखुरानी की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़-इंदौर में बेहोश मिला यात्री, जहरखुरानी की आशंका

कार्यालय संवाददाता|गुना

दिल्लीनिवासी एक युवक के साथ ट्रेन में जहर खुरानी की वारदात की गई। युवक को आगरा उतरना था। लेकिन वह बेहोशी की वजह से गुना तक पहुंचा। जीआरपी अधिकारी रामपाल सिंह परिहार ने बताया कि चंडीगढ़-इंदौर ट्रेन में एक युवक यात्रा कर रहा था। इस ट्रेन की ज्यादातर बोगी खाली थीं। युवक पीछे की तरफ बैठा था। उसे आगरा उतरना था। जहर खुरानी की वजह से वह ट्रेन में ही एक तरफ पड़ा रहा। आशंका जताई जा रही है कि युवक के साथ लूटपाट की गई है। उसके होश में आने की वजह से जीआरपी को कोई खास जानकारी हाथ नहीं लगी।