दीपाली बनी डांडिया क्वीन
गुना| एकसांस्कृतिक क्लब द्वारा नवरात्रि के मौके पर शुक्रवार देर शाम को गरबा नाइट का आयोजन किया गया। इसमें तकरीबन 500 महिलाओं ने हिस्सा लिया। देर रात तक चले आयोजन के बाद प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए गए। डांडिया क्वीन का पुरस्कार दीपाली ठाकुर ने जीता। उनके अलावा सोनिया जेन, मधु अग्रवाल, तारिका , रैना जैन, उमा सोनी, सीमा शर्मा, तारिका, सुरभि सिंघल, रितु, रिंकी, स्मिता रघुवंशी, केशवी नेमा, आरिका रघुवंशी को भी पुरस्कार दिए गए।