पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधी रात तक गुल रही आधे शहर की बिजली

आधी रात तक गुल रही आधे शहर की बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय सहित जिले भर में इन दिनों बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस समय नवदुर्गा महोत्सव चल रहे हैं। जिसके चलते हर गली मोहल्ले में मां दुर्गा की झांकियां गई हैं। लेकिन बिजली कटौती के कारण भक्तों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार रात 8 बजे से आधे शहर की बिजली गुल हुई जो रात साढ़े 12 बजे जाकर आई। इस दौरान प्रताप छात्रावास, त्रिमूर्ति कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, सिसौदिया कालोनी, शिवाजी नगर, कर्नलगंज, कोल्हूपुरा सहित अनय क्षेत्रों में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कंपनी के मुताबिक यह वह क्षेत्र है जहां हाल ही में दो करोड़ रुपए की लागत से बिजली का कार्य किया गया है। नई लाइन और ट्रांसफार्मर रखवाए गए हैं। बावजूद इसके यहां के लोगों को वोल्टेज की कमी और बिजली कटाैती की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसी तरह के हालात तहसील और कस्बाई इलाकों के हैं। सैकड़ोें गांव कई दिनों से अंधेरे मंे हैं।