पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापरवाही पर दो अधीक्षक निलंबित

लापरवाही पर दो अधीक्षक निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिमजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास के दो अधीक्षकों को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। इस छात्रावास के रिकॉर्ड की जांच कराई तो भारी अनियमितताएं मिली थीं। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

कैंट स्थित गोपालपुरा में संचालित उत्कृष्ट बालिका छात्रावास एवं बालक छात्रावास की कलेक्टर ने जांच कराई थी। कलेक्टर श्रीमन शुक्ला ने बताया कि शिकायत के बाद सहायक कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कराई गई। इस दौरान दोनों छात्रावास में भारी अनियमितताएं मिली थीं। जांच में पाया गया कि रिकॉर्ड व्यवस्थित नहीं था। इसके अलावा केस बुक आदि तैयार करने में भी लापरवाही बरती गई थी।

इनपर कार्रवाई

कलेक्टरने एकलव्य आवासीय विद्यालय छात्रावास की अधीक्षिका पुष्पा डाबर एवं बालक छात्रावास के अधीक्षक चंद्रकुमार कुलश्रेष्ठ को निलंबित किया है। इस हॉस्टल की पूर्व में भी शिकायतें की जाती रही हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि जांच में वित्तीय अनियमितताएं िमली हैं। इस पर यह कार्रवाई की गई है।