- Hindi News
- अगले साल शुरू हो पाएगा आवन पुल से यातायात
अगले साल शुरू हो पाएगा आवन पुल से यातायात
नए पुल की प्रस्तावित 600 मीटर सड़क का काम 10 फीसदी ही हो सका है
कार्यालयसंवाददाता | गुना / आवन
एबीरोड पर स्थित आवन नदी के क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण समय सीमा में पूरा नहीं हो सका। इसके निर्माण की मियाद चार दिन बाद खत्म हो रही है। अभी भी महीनेभर से अधिक का समय पुल तैयार होने में लगेगा। जबकि इस पर यातायात शुरू होने में दो से ढाई महीने का समय लग सकता है। ऐसे में नया साल यानी 2015 में ही नए पुल से ट्रैफिक शुरू हो सकेगा।
दरअसल आवन नदी के निर्माणाधीन पुल का ठेका लेने वाली इंदौर की कंपनी पाथ- वे प्राइवेट लिमिटेड ने बीती 3 मार्च 2014 को इसका काम शुरू किया था। निविदा अनुबंध में निर्माण कार्य 6 महीने में पूरा करना था। इसकी समय सीमा चार दिन बाद (30 सितंबर 2014) समाप्त हो रही है। लेकिन अभी (26 सितंबर 2014) तक इस पर सिर्फ गार्टर बिछाने का काम भर हो सका है। अब इसके ऊपर सीसी (सीमेंट कांक्रीट) की सड़क बनाने काम होना बाकी है।
इसी में तकरीबन एक से डेढ़ महीने का वक्त लग जाएगा। नए पुल के लिए प्रस्तावित सड़क का काम ही पूरा होने में कम से कम दो से ढाई महीने का समय और लग सकता है। हालांकि एनएचएआई अधिकारी कैसे भी करके जल्द से जल्द काम पूरा कराने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन ठेका लेने वाली कंपनी तेजी नहीं दिखा पा रही है। इसका खामियाजा लोग इस बार के बारिश में रपटा पर वाहनों की आवाजाही रुकने के तौर पर भुगत चुके हैं।
90
फीसदी के आसपास ही हो सका है अभी तक काम।
23
अक्टूबर 2013 को नदी पर डायवर्सन का काम पूरा होने के बाद 24 अक्टूबर 2013 को 71 दिन के अंतराल के बाद बहाल हुआ था पिछले साल एबी रोड का ट्रैफिक।
खास - खास
महीनेभर में पुल तो तीन महीने में बनेगी सड़क
निर्माणकार्य की रफ्तार इतनी धीमी है कि सड़क तो दूर पुल का काम पूरा होने में ही कम से कम एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है। पुल के लिए बने पिलर पर दोनों साइड बने अपार्टमेंट पर गार्टर रखे जा चुके हैं। अब इसके ऊपर सीमेंट कांक्रीट की सड़क बनेगी। इसे डलने और सेट होने में ही कम से कम एक से डेढ़ महीने तक का और समय लगेगा। जबकि नए पुल के लिए यहां प्रस्तावित 600 मीटर लंबी सड़क का काम तो अभी तक महज 10 फीसदी भी नहीं हो सका है। पुल के दोनों ओर 300 - 300 मीटर लंबी सड़क बनना है। इसमें 8 पक्के मकान, एक मंदिर (गोपाल जी का) और 125 पेड़ बीच में