पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिरकार नामांकन विवाद सुलझा

आखिरकार नामांकन विवाद सुलझा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखिरकार नामांकन विवाद सुलझा

गुना| पीजीकॉलेज के उन छात्रों को अंतत: राहत मिल गई, जिनके नामांकन होने की वजह से परीक्षा फॉर्म नहीं जमा हो पा रहे थे। डीएसओ की अगुवाई में इन छात्रों ने शुक्रवार को ग्वालियर जाकर यूनिवर्सिटी के सामने आंदोलन किया था। इसके बाद उक्त विवाद सुलझ गया। डीएसओ के नारायण चंदेल और योगेश धाकड़ ने बताया कि पोर्टल खोल दिया गया है, जिसकी वजह से अब नामांकन कराए जा सकेंगे। साथ ही छात्रों को इसके लिए 15 दिसंबर तक का मौका रहेगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज लेबल एडमिशन के दौरान पीजी कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों का सही डाटा नहीं भेजा गया था। इसके कारण ही यह स्थिति पैदा हुई। जब छात्रों का दबाव बढ़ा तो प्रबंधन ने आनन-फानन में अपनी गलती सुधारी।