ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
गुना| पाटईके पास बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर दे मारी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के लगभग की बताई जाती है।
म्याना थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। डंगडेहरी निवासी पप्पू पुत्र अजब सिंह यादव एवं उसका साथी धनसिया पुत्र छपुआ आदिवासी बाइक पर सवार होकर गुना तरफ जा रहे थे। इसी तेज रफ्तार से रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी। इससे दोनों युवक गिर पड़े। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना की सूचना पर लोग मौके पर जमा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस 108 की सहायता से अस्पताल भेजा। बाइक चला रहे युवक पप्पू के पैर में फेक्चर आया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।