जिला अस्पताल में ही होंगे सभी ऑपरेशन
गुना| परिवारकल्याण कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में एनएसव्हीटी, एलटीटी, सीटीटी के ऑपरेशन किए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. डीके भार्गव ने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित चिकित्सा संस्था पर 50 से अधिक हितग्राही आने पर सर्जन की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह ऑपरेशन सिविल सर्जन डॉ. वायएस रघुवंशी, डॉ. एसओ भोला एवं डॉ. बीएल कुशवाह करेंगे।