दो मोबाइल दुकानों में हजारों की चोरी
हनुमानचौराह स्थित दो मोबाइल शॉप के टीन शेड तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी शॉप से मोबाइल सहित हजारों रुपए का माल उड़ाकर ले गए। शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र में एक ही रात में यह वारदात अंजाम दी गई। आरोपियों ने दुकान के टीन शेड तोड़े। इसके बाद वह अंदर कूद गए। इन दोनों दुकान में रखे मोबाइल, एलसीडी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह जब दुकान खोली तो अंदर की स्थिति देख शॉप मालिक के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। दुकान मालिक के मुताबिक चोरों ने 60 हजार का माल उड़ाया है। हालांकि देर शाम तक इस घटना की शिकायत तो कैंट थाने में दर्ज थी और कोतवाली में। दोनों थाने की पुलिस से जब जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
पुलिस दुकानों में जांच करने तो पहुंची, लेकिन देर शाम तक कोई एफआईआर दर्ज नही की गई। दोनों थाने की पुलिस अपने क्षेत्र में घटना होने से इंकार करती रही।