- Hindi News
- कार कंटेनर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
कार कंटेनर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
हाईवेपर आमने-सामने कार और कंटेनर की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। यह घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे के लगभग हुई। म्याना थाना क्षेत्र के डुंगासरा के पास यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी बीपी चौहान ने बताया कि उत्तरप्रदेश के सीतापुर से एक परिवार के लोग महाराष्ट्र जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार डुंगासरा के पास पहुंची तो सामने से रहे कंटेनर ने टक्कर दे मारी। कंटेनर तेज गति से रहा था। इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इसके चालक बसीर पुत्र शेख खान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिले के हसीमनगर निवासी है। वहीं कार में सवार हाजी अकील खान एवं आसिफ अहमद घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया। इस घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी गई।