सड़क पर योजनाओं की मार
डेढ़ साल से बन रही उत्कृष्ट सड़क का भविष्य अधर में
कार्यालयसंवाददाता|गुना
शहरमें उत्कृष्ट सड़क बनकर तैयार होने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों का इंतजार शायद अगले कुछ और साल भी खत्म नहीं होगा। दो बड़ी योजनाओं की मार इस पर पड़ने वाली है, जिसके चलते यह सड़क बार-बार खुदती रहेगी।
इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। 76 करोड़ की जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बिझाने के लिए एबी रोड पर खुदाई शुरू कर दी गई है। हाल ही में सड़क निर्माण करने वाली कंपनी ने जो अर्थवर्क किया था, वह पूरी तरह बर्बाद हो रहा है। इसे लेकर सड़क का काम कर रहे ठेकेदार ने आपत्ति जता दी। उसका कहना था कि पहले ही उनका पेमेंट रुका हुआ है और अब सड़क खुद गई तो उसके काम का मैजरमेंट कैसे होगा? विवाद बढ़ा तो नगर पालिका (जलप्रकोष्ठ) के इंजीनियर टीएल मेहरा भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि जल योजना का क्रियान्वयन कर रही कंपनी के इंजीनियर अमित गिरी ने बाद में भास्कर को बताया कि विवाद खत्म हो गया है और काम चलता रहेगा।
फिलहालकाम रुकेगा : उधरनपा के मुताबिक एबी रोड के किनारे पाइप बिझाने का काम फिलहाल रुका रहेगा, क्योंकि पीडब्लूडी की लैब की वजह से दिक्कत रही है। हनुमान चौराहे पर स्थित इस लैब को हटाने के संबंध में बातचीत की जा रही है।
सड़कका काम लटका : इसपूरे झमेले में उत्कृष्ट सड़क का काम और लटक जाएगा। यह काम पहले ही कम से कम छह माह देरी से चल रहा है। अब पाइप लाइन बिझाए जाने तक शेष काम शुरू नहीं किया जा सकता है। पाइप लाइन हनुमान चौराहे से ओवर ब्रिज के आगे तक बिझाई जाना है। यानि शहर के लोगों को अगले कुछ और माह तक उत्कृष्ट सड़क देखने नहीं मिलेगी।
योजनाओं के फेर में करोड़ों रुपए बर्बाद होने की आशंका
4.5करोड़ रुपए से ज्यादा एबी रोड पर खर्च किए जा रहे हैं। यह काम पूरा होने तक इस सड़क को फिर खोद दिया जाएगा। उधर शहर के लोग अगले कई और सालों तक खुदी हुई सड़क झेलते रहेंगे।
8.0 करोड़ रुपए हाट रोड पर खर्च किए जा रहे हैं। इसमें सीसी रोड और रपटे का पुनर्निर्माण शामिल है। इस सड़क को भी सीवेज लाइन के लिए खोदना पड़ सकता है।
सीवेज योजना के लिए फिर खोदना पड़ेगी पूरी सड़क
सीवेजयोजना के लिए तो एबी रोड ही नहीं बल्कि हाट रोड की उत्कृष्ट सड़क को भी खोदना पड़ेगा। 70-80 करोड़ की इस योजना को केंद्र की स्वीकृित मिल गई है। इसकी डीपीआर जबलपुर की एक कंपनी ने तैयार की ह