- Hindi News
- {3.2 मिमी बारिश हुई {22 डिग्री पर आया दिन का पारा : सीजन का सबसे सर्द दिन {04 डिग्री कम रहा सामान्य से पारा
{3.2 मिमी बारिश हुई {22 डिग्री पर आया दिन का पारा : सीजन का सबसे सर्द दिन {04 डिग्री कम रहा सामान्य से पारा
राहत की बारिश ने बढ़ाई सर्दी
20 डिग्रीसे नीचे रहा दोपहर 12 बजे तक दिन का तापमान। इसके कारण सीजन में पहली बार लोगों को दिन में भी गर्म कपड़े पहनना पड़े।
सुबह करीब 10 बजे के आसपास तेज बारिश हुई। इसके बाद दिन में दो-तीन बार रुक-रुककर बारिश होती रही। नानाखेड़ी क्षेत्र में ओले गिरे। (इनसेट) नानाखेड़ी मंडी में बारिश के कारण पानी भर गया।
खाद और बिजली संकट से जूझ रहे किसानों के लिए शुक्रवार का दिन खुशी लेकर आया। जिले में कई जगहों पर हुई बारिश ने पानी की कमी झेल रही गेहूं रबी की अन्य फसलों को बड़ा सहारा दे दिया। शहर में सुबह 10 बजे के आसपास तेज बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी खबर है। रुठियाई, बमोरी आदि इलाकों में भी बारिश होने की खबर है। बारिश ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी लोग ठिठुर गए। तापमान 22 डिग्री तक लुढ़क गया, जो इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम में तब्दीली आई है। संभावना है कि एक-दो दिन मौसम इसी तरह बना रह सकता है।