पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर से कुचलकर युवक को जान से मारने की कोशिश

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक को जान से मारने की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौरोलचक में ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक को जान से मारने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने खेत में बने एक मकान को भी तोड़ डाला। इस मामले में पुलिस ने इमझरा के पूर्व सरपंच सहित उसके साथियों पर मामला दर्ज किया है। कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम चौरोल चक निवासी रामराज पुत्र अजमेर सिंह जाट को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया। फरियादी अपने खेत की तरफ से रहा था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी इसके बाद फरियादी के खेत पर पहुंच गए। यहां उन्होंने तोड़फोड़ की। ट्रैक्टर में लगे पंजे की सहायता से एक मकान भी गिरा दिया। यह वारदात गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अंजाम दी गई। इसी दौरान आरोपियों को ट्रैक्टर मकान के मलवे में फंस गया। इस वजह से इंजन में खराबी गई। आरोपियों ने मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़ दिया। खेत पर लगी एक ट्यूबवेल भी तोड़ दी।

जेलमें बंद रहकर साजिश रची

पुलिसने शिवपुरी जेल में बंद पूर्व सरपंच कश्मीरा जाट एवं रामराजा जाट पर साजिश की धारा में अपराध दर्ज किया है। इसके अलावा मौके पर फरियादी की जान से मारने का प्रयास करने के मामले में आरोपी रवि जाट, महिपाल जाट, सतेन्द्र जाट, राजपाल जाट पर अपराध दर्ज किया। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से भाग निकले।

चुनावके पूर्व दहशत

पुलिसका कहना है कि आरोपी कश्मीरा जाट एवं उसके परिवार के लोगों का इमझरा सहित कई पंचायतों में कब्जा रहा है। वह हमेशा यहां से चुने जाते रहे हैं। पंचायत चुनाव नजदीक आने की वजह से आरोपी दहशत फैला रहे हैं। ताकि उनके नजदीकी किसी व्यक्ति को वह मैदान में उतार सकें। वहीं फरियादी के पिता अजमेर सिंह की गांव में अच्छी खासी दखल है। इसी वजह से आरोपी दहशत फैलाकर लोगों को डराना चाहते हैं।