पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल शुरू कराने की मांग

अस्पताल शुरू कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राघौगढ़| साडाकॉलोनी स्थित सामुदायिक अस्पताल को चालू कराने की आवाज उठाई जा रही है। दरअसल जेपी संस्थान द्वारा संचालित किए जा रहे इस अस्पताल को करीब छह महीने पूर्व बंद कर दिया गया था। जेपी संस्थान नगर पालिका के सहयोग से अस्पताल का संचालन कर रहा था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को राघौगढ़ या फिर गुना जाकर अपना इलाज कराना पड़ता है। अस्पताल भले ही बंद हो गया है, लेकिन इसके बंद होने संबंधी बोर्ड भी अभी तक नहीं लगवाया गया है जिससे कई बार मरीज भ्रम की स्थिति के चलते यहां पहुंच जाने से परेशान होते हैं।