केवट समाज की बैठक कल
राघौगढ़| केवटसमाज की बैठक 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर एक बजे से केवट समाज मंदिर धीरपुर में होगी। इसमें मंदिर निर्माण की तैयारियों पर विचार- विमर्श किया जाएगा।
बैठक के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष लालाराम सेलर] विशेष अतिथि राधेश्याम सेलर पूर्व रेलवे स्टेशन मास्टर, जगदीश प्रसाद सेलर एमपीईबी, मुन्नालाल सेलर पीडब्ल्यूडी, रामसेवक सेलर गुना, भागीरथ मांझी, समाज सेवक अशोकनगर, राधेश्याम केवट ग्राम विदोरिया होंगे। अगला निर्माण कार्य करने के लिए सभी समाज बंधुओं के सुझाव एवं सहयोग की जरूरत है।