पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सालभर में भी शुरु नहीं हुई पिपरोदा नल जल योजना

सालभर में भी शुरु नहीं हुई पिपरोदा नल- जल योजना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएचई ने कराया था योजना का काम, ग्रामीण खरीदकर पी रहे पानी

कार्यालयसंवाददाता | गुना

शहरसे सटे हुए पिपरोदा खुर्द गांव में भले ही सालभर पहले नल- जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है, लेकिन इसकी सप्लाई अभी तक शुरु नहीं हो सकी है। ऐसे में ग्रामीणों को खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।

दरअसल पिपरोदा खुर्द में ग्राम तदर्थ स्वास्थ्य समिति के प्रस्ताव के बाद पीएचई ने लाखों रुपए की मोटी रकम खर्च कर नई नल- जल योजना मंजूर कर काम कराया था। योजना का काम पूरा हो गया है। इसके लिए कराए गए नलकूपों में अभी तक मोटरें तक नहीं डलवाई गई है। ऐसे में ग्रामीणों को पानी की बूंद- बूंद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गांव के सरपंच कल्लू आदिवासी, कल्याण सिंह कुशवाह, माधोसिंह अहिरवार, सुरेंदर पटवा, रूपनारायण नामदेव, राजू सहित दीगर लोगों ने बताया कि योजना के तहत सप्लाई चालू कराने की मांग को लेकर वह कई बार पीएचई के अधिकारियों से भी आग्रह कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है। बीते मंगलवार को ग्रामीणों ने इस मामले में जनसुनवाई में भी आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि मौजूदा वक्त में उन्हें 300 रुपए महीने मेंं एक दूसरे व्यक्ति से प्राइवेट में पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। इस संबंध में पीएचई का पक्ष जानने के लिए गुना एसडीओ एसके पांडे से भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी है।