- Hindi News
- जनपद अधिकारी को धमकी देने वालों की गिरफ्तारी की मांग
जनपद अधिकारी को धमकी देने वालों की गिरफ्तारी की मांग
जनपदपंचायत गुना में कार्यरत अधिकारी से करीब महीनेभर पूर्व हुई अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
इसके लिए शुक्रवार को अखिल भारतीय लोधी लोधा महासभा, वकीलों सहित विभिन्न संगठनों ने सैकड़ों लोगों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसमें कहा है कि जनपद में कार्यरत सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनवेद सिंह यादव के साथ बीती 14 नबंवर को श्यामपुर गांव के रमेश लखन रघुवंशी ने अभद्रता कर दी थी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक संबंधितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
गुना| जनवेद सिंह यादव के लिए कई लोगों और लोधा-लोधी समाज के लोगों ने दिया ज्ञापन।