भाजयुमो की जिला बैठक आज
गुना| भारतीयजनता युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। दोपहर 12 बजे से रेलवे स्टेशन के रोड स्थित एक होटल में होने वाली बैठक में डॉ. दीपक भदौरिया प्रदेश महामंत्री प्रदेश मंत्री एवं विवेक शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसमें सदस्यता महा अभियान 2015 को लेकर चर्चा होगी। बैठक में जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहेंगे।