पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समिति कार्यकर्ताओं को बताई कार्ययोजना

समिति कार्यकर्ताओं को बताई कार्ययोजना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गायत्रीपरिवार जिला स्तरीय संयुक्त समन्वय समितियों के कार्यकर्ताओं को शांतिकुंज हरिद्वार की नई कार्ययोजना बताई गई। इसके लिए शुक्रवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सहयोग से गायत्री शक्तिपीठ पर जिला स्तरीय संयुक्त समन्वय समितियों के सक्रिय कार्यकर्ताओं की गोष्ठी हुई। सुबह 10 बजे से आरंभ हुई गोष्ठी में शांतिकुंज हरिद्वार के मध्य ज़ोन प्रभारी विष्णु भाई पंडया ने विश्व के 6 सौ करोड़ लोगों के भाग्य और भविष्य को नई स्याही, नए कागज पर नए सिरे से लिखे जाने के लिए महाकाल के संदेश को कार्यकर्ताओं से साझा किया। साथ ही उन्हें मिशन की नई कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी दी गई।

गुना। विनय शास्त्री को सम्मानित करते शांन्तिकंुज से आए अतिथि।

गुना। गायत्री शक्तिपीठ में हुई गोष्ठी में मौजूद समन्वय समितियों के सदस्य और गायत्री परिजन।