वार्ड में बैठक लेकर बताई योजनाएं
वार्ड में बैठक लेकर बताई योजनाएं
गुना|भाजपाकी वार्ड बार जारी बैठक अभियान के तहत वार्ड 7 की पुरानी छावनी हनुमान मंदिर पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नवंबर माह में होने वाले नगरपालिका चुनावों की तैयारियों की रूप रेखा पर चर्चा हुई। इसमें वार्डों के परिसीमन होने के बाद मतदाता सूचियों का प्रकाशन के बाद नाम बढ़ाने एवं हटाए जाने संबंधी दावे आपत्तियां 15 सितंबर तक निर्वाचन कार्यालय गुना में या फिर वार्ड के बीएलओ को देने की जानकारी दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। मंडल अध्यक्ष सतीश अरोरा ने बताया कि बैठक में पार्टी के संगठन मंत्री श्याम महाजन, वार्ड प्रभारी एवं जिला मंत्री महेंद्र सिंह किरार, धर्मेंद्र सिकरवार, मीडिया प्रभारी करन ठाकुर एवं पारस जैन, नपा उपाध्यक्ष कल्याण सिंह लोधा, कार्यालय मंत्री नारायण पंत, राजू कुशवाह, मगन कुशवाह, सुरेंद्र जीत सिंह, राकेश कुशवाह, भगवान सिंह नामदेव, श्याम कुशवाह, भगवानसिंह कुशवाह, भूरिया, ललिता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे।