सेमीनार में छात्रों को दिया मार्गदर्शन
सेमीनार में छात्रों को दिया मार्गदर्शन
गुना| स्कूल में सेमीनार आयोजित किया गया। अंबेडकर भवन से हेडऑफिस रोड पर स्थित स्कूल में हुए सेमीनार में छात्रों को नैतिक, सामाजिक मार्गदर्शन दिया। साथ ही ज्ञान वृद्धि के लिए सुझाव दिए गए। मुख्य अतिथि नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर में उप संचालक र|ा बौहरे थीं। उन्होंने मुख्य विषय वॉच के संदर्भ में प्रेरक प्रसंग देते हुए कहा कि रामदास समर्थ चरित्र, रामनाम पवित्र नाम, मानव शरीर और ईश्वर, आध्यात्मिक प्रगति और छात्रों को विचार रखे। लायंस क्लब गुना के अध्यक्ष गुलशन डाबर, सचिव रामकृष्ण अग्रवाल अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति थे। स्वागत भाषण प्राचार्य तरुण वाधवा ने दिया। आभार डॉ. विदुषी वाधवा ने माना।